राज्य शासन के निर्देशानुसार सेवा से संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर से प्रारंभ किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडिवा ने बताया कि रतलाम जिले में सेवा से संकल्प अभियान कार्यक्रम अंतर्गत निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन गुरुवार 17 सितंबर को डॉ लक्ष्मीनारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज रतलाम, जिला चिकित्सालय रतलाम, नगर पालिका निगम कार्यालय रतलाम, तहसील कार्यालय रतलाम पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 तक किया जाएगा। अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होकर रक्तदान करने का अनुरोध किया गया है।