रा ष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम के ट्रामा सेंटर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।

शिविर का उद्देश्य वृद्धावस्था से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का समय पर परीक्षण और उपचार करना है। शिविर में वरिष्ठजनों के लिए ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हृदय रोग, जोड़ों व हड्डियों की समस्या, आंख और कान की जांच सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच व चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध रहेगा।

स्वास्थ्य विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जांच कराने की अपील की है। नियमित परीक्षण और समय पर उपचार से वृद्धावस्था की कई समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है।

जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार के बुजुर्गों को शिविर में जरूर लेकर आएं और उनके स्वस्थ व सम्मानजनक जीवन में सहभागी बनें।