एसी एमपीईबी श्री मनोज शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत नागरिकों को योजना की जानकारी एवं पंजीयन में सहायता उपलब्ध कराने के लिए 23 सितंबर 2026 बुधवार को सोलर कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप का आयोजन गुलाब चक्कर पुराना कलेक्ट्रेट के पीछे रतलाम में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत 3 किलोवाट तक के सोलर रूफटॉप सिस्टम पर सरकार द्वारा 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है। कैंप में नागरिकों को योजना की पूरी जानकारी देने के साथ पंजीयन में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कैंप में विशेषज्ञ टीम द्वारा घर की छत की पात्रता की जांच (Site Feasibility) की जाएगी। इसके साथ ही बैंक लोन से संबंधित मार्गदर्शन तथा DISCOM अनुमोदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी। नागरिकों को योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विशेषज्ञ टीम मार्गदर्शन करेगी।