मंदसौर जिले के धुंधडका की रहने वाली अनीता बामनिया शासन की योजना की मदद से आत्मनिर्भर बन गई है।
अनीता पूर्व में मात्र ग्रहणी थी परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने स्तर पर भी कुछ अच्छा करने की ठानी परंतु पूंजी के अभाव में कुछ करना संभव नहीं था। इसी बीच उन्होंने शासकीय विभाग से संपर्क किया जिला अंत्योदय सहकारी विकास समिति कार्यालय से उन्हें संत रविदास रोजगार योजना की जानकारी मिली। शासकीय कर्मियों द्वारा सकारात्मक सहयोग करते हुए योजना की पूर्ण जानकारी दी गई। अनीता ने वर्ष 2025-26 में संत रविदास स्वरोजगार योजना में समस्त पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया उनका आवेदन स्वीकृत होकर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से 8 लाख रूपये ऋण राशि हितग्राही को वितरण की गई।
खास बातें
- अनीता पूर्व में मात्र ग्रहणी थी परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने स्तर पर भी कुछ अच्छा करने की ठानी परंतु पूंजी के अभाव में कुछ करना संभव नहीं था।
- धीरे-धीरे मेहनत और लगन से काम करने पर जनरल स्टोर अच्छा चलने लगा है अब अनीता को प्रत्येक माह में लगभग 30 हजार रूपये से 40 हजार रूपये आमदनी प्राप्त हो रही है।
- वह अपनी बैंक की किस्त 18 हजार रुपए से भी ज्यादा नियमित रूप से भरती है।
योजना से वित्तपोषित सहायता मिलने पर अनीता द्वारा स्वयं का जनरल स्टोर धुंधडका में प्रारंभ किया गया। धीरे-धीरे मेहनत और लगन से काम करने पर जनरल स्टोर अच्छा चलने लगा है अब अनीता को प्रत्येक माह में लगभग 30 हजार रूपये से 40 हजार रूपये आमदनी प्राप्त हो रही है। वह अपनी बैंक की किस्त 18 हजार रुपए से भी ज्यादा नियमित रूप से भरती है। उनके परिवार में खुशहाली आई है। योजना का लाभ मिलने पर अनीता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देती हैं।


