उज्जैन,01 अक्‍टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा संकल्प यात्रा के सदस्यों ने बड़नगर विकासखंड के ग्राम इंगोरिया पहुंचकर मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव, आध्यात्मिक चेतना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना था। भजन संध्या के दौरान मंदिर में भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए। पवित्र और शांत वातावरण में स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

महिलाओं, बच्चों और गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सहभागिता की।

पूरे आयोजन में भक्ति और सेवा का मिश्रित भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। इस अवसर पर बड़नगर विधायक श्री जितेंद्र सिंह पंड्या, एसडीएम बड़नगर श्री धीरेंद्र पाराशर, सीईओ जनपद पंचायत बड़नगर, नायब तहसीलदार/अपर तहसीलदार श्री अश्विन डिंडोरिकर, श्री हरजीत सिंह करेडिया, श्री कान्हा सेन, श्री गोपाल आंजना सहित अन्य अधिकारीगण तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीण अंचलों तक पहुंचकर आयोजित इस भजन संध्या ने सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम स्थानीय जनता के सहयोग से सफल रहा।