प्राचार्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रतलाम ने बताया कि संस्था में प्रवेश सत्र 2026 के अंतर्गत पहले आओ पहले पाओ राउंड की समय-सारणी जारी की गई है। इच्छुक आवेदक 22 सितम्बर 2026 तक रजिस्ट्रेशन चॉइस फिलिंग एवं त्रुटि सुधार कर संस्था में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

प्रवेश के लिए आवेदक का कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना तथा न्यूनतम आयु 14 वर्ष होना आवश्यक है। महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है, जबकि पुरुषों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। संस्था में फैशन टेक्नोलॉजी में 24 तथा स्टेनोग्राफी अंग्रेजी में 21 सीटें उपलब्ध हैं।