शासन की योजना की मदद से मंदसौर जिले के ग्राम नांदवेल के रहने वाले विनोद खराड़ी के जीवन में खुशहाली आई है। उसका परिवार खुशहाल हो गया है यह बदलाव शासन की योजना की मदद से आया है।
विनोद 12वीं तक शिक्षित है परिवार में 5 सदस्य हैं। घर की खराब आर्थिक स्थिति के चलते उन्हें रोजगार की आवश्यकता थी समाचार पत्रों के माध्यम से शासन की भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना की जानकारी मिली विनोद ने मंदसौर जनजाति कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग में संपर्क किया। कार्यालय द्वारा योजना की विस्तृत जानकारी विनोद को दी गई। इसके बाद विनोद द्वारा समस्त पोर्टल पर एमपी ऑनलाइन के माध्यम से अपना आवेदन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रस्तुत किया।
कार्यालय द्वारा विनोद के आवेदन का सत्यापन कर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की दलोदा शाखा को प्रेषित किया गया शाखा बैंक शाखा द्वारा स्थल निरीक्षण तथा औपचारिकताएं पूर्ण कराकर विनोद के प्रकरण में 2 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई योजना में विनोद को शासन की ओर से ब्याज अनुदान का लाभ भी मिल रहा है उक्त राशि से लगभग 2वर्ष पूर्व विनोद ने गांव में किराना की दुकान का व्यवसाय प्रारंभ किया मेहनत और लगन के कारण उनकी दुकान अच्छी चलती है उनके परिवार की मासिक आय अब लगभग 20 से 22 हजार रुपए प्रत्येक माह हो जाती है विनोद अपनी लगभग 4500 रुपए बैंक किस्त भी नियमित अदा कर रहे हैं अपने परिवार में खुशहाली आने पर विनोद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हैं


