प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद श्री सुधीर गुप्ता, श्री अखिलेश मिश्रा, लेफ्टिनेंट कर्नल श्री मुराली लाल अग्रवाल, श्री गोपाल काकानी, जन भागीदारी समिति सदस्यश्री राजेश दीक्षित, श्री ओमप्रकाश बटवाल, श्री दिनेश प्रजापति, श्री दिनेश परिहार, श्री अंतिम तंवर, श्री मनीष पाटीदार, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल श्री मुरारीलाल अग्रवाल द्वारा इस विद्यालय भवन हेतु एक करोड रुपए की राशि दी है जिसका आज लोकार्पण हुआ है। सेवा के सैनिकों के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। विद्यार्थी के आचरण एवं व्यवहार से ही पता चलता है कि उनकी शिक्षा का स्तर क्या है। संस्कृति से ओतप्रोत संस्कार मिले हैं। अगर जीवन में संस्कार नहीं है तो अपना जीवन शून्य है। लोकार्पण अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि भारत की भूमि देवभूमि है। जिसने हमें अक्षर का ज्ञान कराया। हम सभी को नए भारत के निर्माण में जुड़ना चाहिए।

श्री अखिलेश मिश्रा ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर देशभक्ति से ओतप्रोत शिक्षा देता है हम सभी को कुछ ना कुछ दान अवश्य करना चाहिए विद्यालय भवन का संचालन अच्छे से करें।