सुहानी कोडिया, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज आगर में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। आगर-मालवा की निवासी सुहानी तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ अपने भविष्य के लिए आवश्यक नई-नई स्किल्स सीखने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। सुहानी का केंद्रीय शासन की प्रगति छात्रवृत्ति योजना में चयन हुआ है, इसके तहत उन्हें 50 हजार रुपये प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है।
इस छात्रवृत्ति की राशि का उपयोग वे तकनीकी प्रशिक्षण, नई डिजिटल स्किल्स सीखने तथा अपने ज्ञान एवं दक्षता को बढ़ाने में कर रही हैं। केंद्रीय शासन की इस पहल से सुहानी को आर्थिक सहयोग के साथ-साथ अपने कौशल को विकसित करने का अवसर मिल रहा है।




