25 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे आवेदन
राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल के निर्देशानुसार विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं सहायक परियोजना समन्वयक के वर्तमान में रिक्त तथा भविष्य में रिक्त होने वाले पदों की पूर्ति लिखित परीक्षा के माध्यम से की जाएगी।
जिला परियोजना समन्वयक ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पदों के लिए निर्धारित अर्हता रखने वाले लोकसेवक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले लोकसेवक की आयु 01 जुलाई 2026 की स्थिति में 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक अर्हताधारी लोकसेवकों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन 25 सितंबर 2026 तक जमा करना होगा।
पदों की अर्हता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी जिला शिक्षा केन्द्र, छतरपुर के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। इच्छुक लोकसेवक सूचना पटल का अवलोकन कर निर्धारित समय-सीमा में आवेदन जमा कर सकते हैं।

