मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडिवा द्वारा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय रतलाम, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी बिलपांक, सैलाना, बाजना, आलोट, जावरा एवं पिपलोदा तथा समस्त शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को नवजात शिशुओं के आधार नामांकन को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए डाक विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
नवजात शिशुओं के आधार नामांकन की सुविधा के लिए जिले के सभी डिलीवरी प्वाइंट पर डाक विभाग के कर्मचारी को उचित स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उसी स्थान पर नवजात बच्चों का आधार नामांकन कर सकें। जहां बच्चे का जन्म पंजीयन किया जाता है। आधार नामांकन के साथ ही अभिभावकों के मोबाइल नंबर को भी अपडेट किया जाएगा ताकि जन्म से संबंधित डीबीटी सहित अन्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया जा सके।



