शासन की संत रविदास स्वरोजगार योजना की मदद से जिले के ग्राम दलपत के रहने वाले राकेश अब स्वयं के वाहन के मालिक बन गए हैं जबकि पहले वह किसी अन्य के वाहन पर ड्राइवरी करते थे।
राकेश के जीवन में शासन की योजना की मदद से खुशहाली भरा बदलाव आया है जिसके लिए वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हैं।
खास बातें
- उन्हें 30 हजार रूपये से 35 हजार रूपये प्रति माह की आमदनी मिलने लगी है।
- राकेश 14 हजार रुपए प्रतिमाह बैंक किस्त भी आसानी से भर देते हैं।
- राकेश सुवासरा के अलावा अपने लोडिंग वाहन से चित्तौड़गढ़, नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर तथा अन्य शहरों तक माल ढुलाई का कार्य कर लेते हैं राकेश का मोबाइल नंबर 9589 401248 है।
राकेश द्वारा विभाग में संचालित संत रविदास स्वरोजगार योजना में समस्त पोर्टल के माध्यम से वर्ष 2024 - 25 में ऑनलाइन आवेदन किया उनका आवेदन बैंक ऑफ़ इंडिया की सुवासरा शाखा द्वारा 2024 - 25 में ही स्वीकृत करके 6 लाख रूपये की राशि स्वीकृत कर वितरण कर दी गई। इस राशि से राकेश ने स्वयं का लोडिंग वाहन खरीद कर उसे किराए पर अथवा स्वयं चला कर काम शुरू कर दिया।
उन्हें 30 हजार रूपये से 35 हजार रूपये प्रति माह की आमदनी मिलने लगी है। राकेश 14 हजार रुपए प्रतिमाह बैंक किस्त भी आसानी से भर देते हैं। अब उनके परिवार का भरण पोषण भी बहुत अच्छे से होता है जीवन स्तर में अपेक्षा अनुसार सुधार आ गया है।
राकेश सुवासरा के अलावा अपने लोडिंग वाहन से चित्तौड़गढ़, नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर तथा अन्य शहरों तक माल ढुलाई का कार्य कर लेते हैं राकेश का मोबाइल नंबर 9589 401248 है।


