कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 6 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा 9 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले मॉप-अप दिवस की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रभारी सीएमएचओ डॉ. एस. जी. सूर्यवंशी, डी. आई. ओ. डॉ. सुरेश सोलंकी एवं संभागीय समन्वयक श्री कपिल कुमार यति द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा एवं लक्ष्यों की जानकारी दी गई।
खास बातें
- 6 अक्टूबर को दी जाएगी खुराक, छूटे बच्चों के लिए 9 अक्टूबर को मॉप-अप डे
- जो बच्चे किसी कारणवश 6 अक्टूबर को दवा खाने से छूट जाएंगे, उनके लिए 9 अक्टूबर 2026 को 'मॉप-अप दिवस' आयोजित कर दवा का सेवन कराया जाएगा।
- जिले में 1 से 19 साल तक के बच्चों के लिए 4 लाख 89 हजार 984 दवा खिलाने का लक्ष्य एवं 19 से 49 वर्ष की प्रजनन कालीन महिलाओं को 92 हजार 950 दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
6 अक्टूबर को दी जाएगी खुराक, छूटे बच्चों के लिए 9 अक्टूबर को मॉप-अप डे
कार्यक्रम के अंतर्गत 6 अक्टूबर 2026 को 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोरों को जिले की समस्त शासकीय शालाओं, अशासकीय (निजी) शालाओं और आंगनवाड़ी केन्द्रों में एल्बेंडाजोल (Albendazole) की गोली खिलाई जाएगी। जो बच्चे किसी कारणवश 6 अक्टूबर को दवा खाने से छूट जाएंगे, उनके लिए 9 अक्टूबर 2026 को 'मॉप-अप दिवस' आयोजित कर दवा का सेवन कराया जाएगा।
जिले में 1 से 19 साल तक के बच्चों के लिए 4 लाख 89 हजार 984 दवा खिलाने का लक्ष्य एवं 19 से 49 वर्ष की प्रजनन कालीन महिलाओं को 92 हजार 950 दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को आपस में बेहतर समन्वय बनाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला परियोजना अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

