जिले में आगामी 24 सितंबर से 22 अक्टूबर तक की अवधि में प्रत्येक गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 तक फसल बीमा शिकायतों के निवारण एवं योजना की जानकारी हेतु कैंप लगाए जाएंगे।

उपसंचालक कृषि श्री रविंद्र मोदी ने बताया कि प्रत्येक तहसील में तहसील कार्यालय में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें कृषक अपनी शिकायत का निवारण एवं योजना से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।