वर्तमान खरीफ मौसम में धान की फसल में भूरा माहू एवं बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट रोग का प्रकोप देखा जा रहा है। किसान फसल की नियमित निगरानी कर रोग के लक्षण दिखाई देने पर समय पर नियंत्रण उपाय अपनाएं। भूरा माहू पौधे के तने के निचले भाग में समूह बनाकर रस चूसता है।

इसके प्रकोप से पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और अधिक प्रकोप की स्थिति में पौधे सूखकर भूरे रंग के हो जाते हैं, जिसे हॉपर बर्न कहा जाता है। वहीं बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट में पत्तियों के किनारों या सिरों से पानी जैसे धब्बे दिखाई देते हैं, जो बाद में पीले, भूरे या पुआल रंग के होकर पूरी पत्ती को सुखा सकते हैं।