उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर द्वारा विगत 24 सितंबर 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में इंदौर नगरीय क्षेत्र में शांत क्षेत्र घोषित किए जाने है।
उच्च न्यायालय द्वारा नगरीय क्षेत्र इंदौर में घोषित शांत क्षेत्रों के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शहर में नवीन शांत क्षेत्र घोषित किए जाने के संबंध में आमजन से सुझाव प्राप्त करने तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों से संबंधित समस्याओं की सूचना संबंधित विभाग तक पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर निर्धारित किए जाने के संबंध में भी निर्देशित किया गया है।
इन निर्देशों के परिपालन में संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से प्राप्त सुझावों के आधार पर भविष्य में आवश्यकतानुसार नवीन शांत क्षेत्र घोषित किए जाने की कार्रवाई भी की जाएगी।


