मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में पुरूषों की रिकर्व तीरंदाजी टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर श्री धीरज बोम्मादेवरा, श्री यशदीप संजय भोगे और श्री नीरज चौहान को बधाई देकर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि भारतीय तीरंदाजी दल के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि देश के युवा तीरंदाजों को इस खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।





