सफलता की कहानी
सेवा की कहानी ---- प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली श्री शिवकुमार नामदेव की जिंदगी, कच्चे मकान से मिला पक्का आशियाना
प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक आवास का सपना साकार करने का माध्यम बन रही है। मैहर जिले के वार्ड क्रमांक-1 निवासी श्री शिवकुमार नामदेव के परिवार के लिए भी यह योजना खुशियों की सौगात लेकर आई है।









